धर्म-अध्यात्म

पितृ पक्ष के दौरान करें ये खास उपाय

Tara Tandi
29 Sep 2023 8:13 AM GMT
पितृ पक्ष के दौरान करें ये खास उपाय
x
पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितृपक्ष का आरंभ हो जाता है और अश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होता है पितृपक्ष पूरे 16 दिनों तक चलता है इस दौरान लोग अपने मृत परिजनों को श्रद्धा भाव से याद कर उनका श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत आज यानी 29 सितंबर दिन शुक्रवार से हो चुकी है और समापन 14 अक्टूबर को हो जाएगा।
मान्यता है कि पितृपक्ष के दिनों में पूर्वज स्वर्ग लोक से धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा किया जाने वाला श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान को स्वीकार कर उन्हें सुख,समृद्धि, सफलता और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पितृपक्ष के दिनों में अगर श्राद्ध तर्पण के अलावा कुछ खास उपायों को भी किया जाए तो पितर जल्दी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं और व्यक्ति को करोड़पति बनते भी समय नहीं लगता है तो आज हम आपको पितृपक्ष में किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।
पितृपक्ष के दिनों में करें ये उपाय—
घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया हैं साथ ही इसे पितरों की भी दिशा कहा गया हैं। ऐसे में पितृपक्ष के दिनों में रोजाना दक्षिण दिशा में एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितर प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा करते हैं। जिससे घर में धन दौलत की कमी नहीं रहती है। साथ ही खूब तरक्की भी मिलती है।
इसके अलावा तिपृपक्ष के 16 दिनों तक रोजाना पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितर प्रसन्न हो जाते हैं और देवी देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही पितृ दोष से भी राहत मिल जाती है। आर्थिक भंडार भी भर जाते हैं।
Next Story