धर्म-अध्यात्म

आज शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय, नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर

Subhi
14 May 2022 2:31 AM GMT
आज शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय, नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर
x
हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अपना महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग दिन को शुभ बनाने के लिए उस दिन से सम्बंधित ग्रह और इष्ट देव के पूजा-पाठ का विधान है।

हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अपना महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग दिन को शुभ बनाने के लिए उस दिन से सम्बंधित ग्रह और इष्ट देव के पूजा-पाठ का विधान है। इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। ज्योतिष और शास्त्रों में विश्वास रखने वाले लोग शनिवार के दिन को विशेष महत्व देते हैं। मान्यता है कि यदि विधि-विधान से शनिदेव की पूजा कर उनको प्रसन्न कर दिया जाए तो वह जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। वहीं यदि शनिदेव नाराज हो जाएं तो आपके जीवन में समस्या और परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। इसके अलावा जिन लोगों के कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी न चल रही हो उन्हें शनिवार के दिन विशेष पूजा-पाठ और कर्मकांड करना चाहिए। इसके अलावा भी यदि शनिवार के दिन कुछ उपाय विशेष किए जाएं तो जीवन की कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं उपायों के बारे में....

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की छाया को मार्तंड कहा गया है यानी शनि का संबंध छाया और अंधेरे से है। ऐसे में शनिवार के दिन जो काली और बुरी शक्तियां होती हैं वो अपने पूरे प्रभाव से लोगों पर अपना असर दिखाती हैं। ऐसे में इन सब से बचने के लिए कुछ उपाय भी शनिवार के दिन ही करना होगा और आज हम आपको एक ऐसे ही आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे जिससे आप शनि देव को खुश कर अपने जीवन में मौजूद नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति पा सकते हैं।

मान्यता है कि लोबान शनिदेव को बहुत प्रिय है। ऐसे में इसकी धूप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इसके लिए शनिवार की शाम बिना किसी को बताए गुप्त रूप लोबान जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आपके दुख हर लेंगे।

कहा जाता है कि लोबान में सबसे ज्यादा लोहा पाया जाता है, जिससे एक विशिष्ट गंध का धुआं निकलता है और इसी धूप के प्रभाव से काली और नकारात्मक शक्तियां उस स्थान विशेष को छोड़ देती हैं।

साथ ही लोबान के जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस सकारात्मक बदलाव से आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है।

इसके अलावा सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन कुछ और विशेष उपाय करने चाहिए। जैसे कि घर में आपको गेहूं हमेशा शनिवार के दिन ही पिसवाना चाहिए और साथ ही उसमें थोड़े से काले चने और तुलसी की पत्तियां मिलाकर पिसवाएं।

Next Story