- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शिव जी को प्रसन्न करने...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भगवान शिव को लोग अपना आराध्य देव मानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। भगवान शिव कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव शंकर को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि शिव पूजन में यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शिव जी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में....





