- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नौ ग्रहों को शांत करने...
धर्म-अध्यात्म
नौ ग्रहों को शांत करने के लिए करें ये उपाय, नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाएं
Tara Tandi
29 April 2021 12:24 PM GMT

x
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं. ऐसे में इन राशि के लोगों को जिनकी कुंडली में सूर्य का प्रभाव सही न हो उन लोगों को भी नहाने के पानी में रोजाना इलायची, केसर, लाल चंदन, मुलेठी या लाल रंग का कोई फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं. ऐसे में इन राशि के लोगों को जिनकी कुंडली में सूर्य का प्रभाव सही न हो उन लोगों को भी नहाने के पानी में रोजाना इलायची, केसर, लाल चंदन, मुलेठी या लाल रंग का कोई फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए. इससे सूर्य ग्रह शांत हो जाते हैं और उनका अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता.
चंद्रमा को शांत करने के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी माना गया है. लिहाजा कर्क राशि वालों को और जिनकी कुंडली में चंद्रमा का अशुभ प्रभाव हो उन लोगों को भी अपने नहाने के पानी में सफेद चंदन या सफेद रंग का कोई फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से चंद्रमा का बुरा प्रभाव दूर हो जाता है.
मंगल को शांत करने के लिए
मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं. लिहाजा इन राशि के लोगों को और जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह का प्रभाव अशुभ हो उन्हें नहाने के पानी में लाल चंदन, हींग और गुलाब का फूल मिलाकर नहाना चाहिए.
बुध ग्रह की शांति के लिए क्या करें
बुध ग्रह को कन्या और मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है. ऐसे में इन दो राशि के लोगों को और जिनकी कुंडली में बुध ग्रह का बुरा प्रभाव हो उसे दूर करने के लिए नहाने के पानी में शहद, जायफल और चावल मिलाकर स्नान करना चाहिए. इससे ग्रह शांत होता है और शरीर स्वस्थ रहता है.
गुरु ग्रह की शांति के लिए
गुरु को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है. अगर कुंडली में गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव हो तो नहाने के पानी में हल्दी, शहद और चमेली के फूल की पंखुड़ियां मिलाने से गुरु ग्रह शांत हो जाते हैं.
शुक्र ग्रह की शांति केलिए
वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है शुक्र ग्रह को. ऐसे में शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए या अगर कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ हो तो नहाने के पानी में जायफल, इलायची, चंदन और दूध मिलाकर स्नान कर सकते हैं.
Next Story