- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- रविवार के दिन अवश्य...

x
आज साल 2021 के मई महीने का पहला रविवार है। रविवार के दिन को सूर्य देव का दिन माना जाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज साल 2021 के मई महीने का पहला रविवार है। रविवार के दिन को सूर्य देव का दिन माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह सूर्य देव (Surya Dev) को अर्घ्य (Arghya) देता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती।
अगर आपके लिए हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो रविवार (Sunday) की सुबह ये काम जरूर करें। क्योंकि रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। तांबे लोटे में चावल, लाल रंग के फूल और लाल मिर्च के कुछ दाने डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
अगर आपका भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। धर्मशास्त्रों के जानकारों के मुताबिक ऐसा सूर्य (Sun) के कमजोर होने से होता है। ऐसे में आपको अपने सूर्य को मजबूत करने की जरूरत है।
संभव हो तो जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें (Surya Dev Mantra)
ॐ सूर्याय नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम
ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:
रविवार को जरूर करें ये काम (Raviwar Ke Upay)
- सामर्थ्य के मुताबिक तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, गेंहू, गुड़ और लाल चंदन का दान करें
- सूर्य देव को कभी भी बिना स्नान के जल अर्पित न करें
- सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए जल में रोली या लाल चंदन और लाल पुष्प डाल सकते हैं
- सूर्य देव को अर्घ्य देते समय स्टील, चांदी, शीशे और प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग न करें।
Next Story