- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सोमवार के दिन अवश्य...
धर्म-अध्यात्म
सोमवार के दिन अवश्य करें ये उपाय, शिव की कृपा से बन जाएंगे बिगड़े काम
Shubhra Nandy
3 May 2021 9:53 AM IST

x
आज साल 2021 के मई महीने का पहला सोमवार है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज साल 2021 के मई महीने का पहला सोमवार है और मान्यता के मुताबिक सोमवार का संबंध देवों के देव महादेव से है। इस दिन सच्चे मन और विधि-विधान के साथ भोले नाथ और माता पार्वती की पूजा आराधना करने से लोगों की मन मांगी हर मुराद पूरी होती है। लिहाजाa इस दिन को भेले भंडारी के भक्त खास मानते हैं और उनकी अराधना करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन है। इस दिन चंद्र ग्रह की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सोमवार का दिन भगवान शिव को बुहत ही प्रिय है इसलिए सोमवार को शिवजी के लिए व्रत रखा जाता है। ऐसे तो शिव शंकर को प्रसन्न्न करने के लिए केवल सच्ची श्रद्धा से अर्पित किये हुए दो फूल ही काफी होते हैं।
लेकिन ज्योतिषशास्त्र में शिवजी से मनचाहा वरदान पाने के लिए कुछ उपाय बताए गये हैं। मान्यता है कि अगर इन्हें सोमवार के दिन किया जाए तो भोले भंडारी बड़ी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और मनमांगी मुराद देते हैं। साथ ही लाइफ की बाकी टेंशन भी कम होने लगती हैं।
सोमवार के उपाय (Somwar Ke Upay)
- मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन व्रत और पूजा करने से शिव जी अपने भक्तों पर बहुत जल्द खुश होते हैं। वे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। व्रत और पूजा करने वालों के जीवन से दुख, रोग, क्लेश व आर्थिक तंगी दूर होती है।
- कुवांरी कन्याओं द्वारा इस दिन व्रत व शिव पूजन किए जाने से उनका विवाह हो जाता है। इतना ही नहीं उन्हें भोलेनाथ जैसा मनचाहा वर मिलता है।
- सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद मंदिर जाएं या घर पर ही विधिविधान से शिव जी की पूजा करें।
- सबसे पहले भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल और दूध से स्नान कराएं।
- इसके बाद उन पर चंदन, चावल, भांग, सुपाड़ी, बिल्वपत्र और धतूरा चढ़ाएं।
- भोग लगाने के बाद आखिरी में शिव जी की विधिविधान से आरती करें।
सोमवार को जरूर करें ये काम (Somwar Ke Totke)
- मंदिर में जाकर शिव जी को दूध और मिश्री चढ़ाएं। अगर मंदिर न जा सके तो शिव जी को घर में ये चीजें अर्पित करें।
- शिव जी को बिल्पपत्र सर्वाधिक प्रिय है। इसलिए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार को शिव शंकर को 11 बिल्व पत्र चढ़ाएं।
- इसके अलावा गंगाजल से उनका हर सोमवार अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे भगवान शंकर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
- ॐ नम शिवाय मंत्र के साथ इन्हें मौसम का कोई मीठा फल अर्पित करें।
- मान्यता के मुताबिक शिव जी को इमरती चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है।
Next Story





