धर्म-अध्यात्म

Magh Purnima पर करें ये उपाय, घर में मां लक्ष्मी का वास

Tara Tandi
12 Feb 2025 4:24 PM IST
Magh Purnima पर करें ये उपाय, घर में मां लक्ष्मी का वास
x
Magh Purnima ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 12 फरवरी दिन बुधवार को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है जो कि बेहद ही खास होती है। इस पावन दिन पर स्नान दान, पूजा पाठ और व्रत का विधान होता है। मान्यता है कि माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों व पापों का अंत हो जाता है।
माघ के महीने में पड़ने के कारण ही इसे माघ या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। माघी पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि बढ़ती है। लेकिन इसी के साथ ही अगर आज के दिन कुछ उपायों को किया जाए तो माता लक्ष्मी का वास घर में होता है और धन की कमी दूर हो जाती है, तो आज हम आपको बता रहे हैं माघी पूर्णिमा का आसान उपाय।
माघी पूर्णिमा पर करें उपाय—
आपको बता दें कि आज माघी पूर्णिमा के दिन गंगा जल से जरूर स्नान करना चाहिए और इसके बाद भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को गुलाब के पुष्प, खीर अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है।
माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करें साथ ही श्री सूक्त का पाठ भी जरूर करें मान्यता है कि ऐसा करने से धन वैभव का आशीर्वाद मिलता है। आज के दिन काले तिल और जल से अपने पितरों के लिए तर्पण करें इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और कष्टों में कमी आती है साथ ही आज के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर दें। ऐसा करने से दुख परेशानियां दूर रहती हैं।
Next Story