धर्म-अध्यात्म

कामदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, शीघ्र दिखेगा लाभ

Tara Tandi
19 April 2024 8:25 AM GMT
कामदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, शीघ्र दिखेगा लाभ
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार आता है अभी चैत्र का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की साधना आराधना को समर्पित होती है इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है
इस बार कामदा एकादशी का व्रत आज यानी 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को किया जा रहा है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाता है साथ ही तरक्की मिलती है लेकिन अगर आज पूजा के दौरान तुलसी चालीसा का पाठ किया जाए तो सारी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं विष्णु चालीसा पाठ।
यहां पढ़ें तुलसी चालीसा—
श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।
जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।
नमो नमो तुलसी महारानी,
महिमा अमित न जाय बखानी।
दियो विष्णु तुमको सनमाना,
जग में छायो सुयश महाना।।
विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि,
तिहूँ लोक की हो सुखखानी।
भगवत पूजा कर जो कोई,
बिना तुम्हारे सफल न होई।।
जिन घर तव नहिं होय निवासा,
उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।
करे सदा जो तव नित सुमिरन,
तेहिके काज होय सब पूरन।।
कातिक मास महात्म तुम्हारा,
ताको जानत सब संसारा।
तव पूजन जो करैं कुंवारी,
पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।
कर जो पूजन नितप्रति नारी,
सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।
वृद्धा नारी करै जो पूजन,
मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।
श्रद्धा से पूजै जो कोई,
भवनिधि से तर जावै सोई।
कथा भागवत यज्ञ करावै,
तुम बिन नहीं सफलता पावै।।
छायो तब प्रताप जगभारी,
ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।
तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन,
सकल काज सिधि होवै क्षण में।।
औषधि रूप आप हो माता,
सब जग में तव यश विख्याता,
देव रिषी मुनि औ तपधारी,
करत सदा तव जय जयकारी।।
वेद पुरानन तव यश गाया,
महिमा अगम पार नहिं पाया।
नमो नमो जै जै सुखकारनि,
नमो नमो जै दुखनिवारनि।।
नमो नमो सुखसम्पति देनी,
नमो नमो अघ काटन छेनी।
नमो नमो भक्तन दुःख हरनी,
नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।
नमो नमो भव पार उतारनि,
नमो नमो परलोक सुधारनि।
नमो नमो निज भक्त उबारनि,
नमो नमो जनकाज संवारनि।।
नमो नमो जय कुमति नशावनि,
नमो नमो सुख उपजावनि।
जयति जयति जय तुलसीमाई,
ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।
निजजन जानि मोहि अपनाओ,
बिगड़े कारज आप बनाओ।
करूँ विनय मैं मात तुम्हारी,
पूरण आशा करहु हमारी।।
शरण चरण कर जोरि मनाऊं,
निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।
क्रहु मात यह अब मोपर दाया,
निर्मल होय सकल ममकाया।।
मंगू मात यह बर दीजै,
सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।
जनूं नहिं कुछ नेम अचारा,
छमहु मात अपराध हमारा।।
बरह मास करै जो पूजा,
ता सम जग में और न दूजा।
प्रथमहि गंगाजल मंगवावे,
फिर सुन्दर स्नान करावे।।
चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे,
धूप दीप नैवेद्य लगावे।
करे आचमन गंगा जल से,
ध्यान करे हृदय निर्मल से।।
पाठ करे फिर चालीसा की,
अस्तुति करे मात तुलसा की।
यह विधि पूजा करे हमेशा,
ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।
करै मास कार्तिक का साधन,
सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।
है यह कथा महा सुखदाई,
पढ़े सुने सो भव तर जाई।।
तुलसी मैया तुम कल्याणी,
तुम्हरी महिमा सब जग जानी।
भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे,
गा गाकर मां तुझे रिझावे।।
यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।
गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।
तुलसी जी की आरती
जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता ।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।
सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।
बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।
हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।
Next Story