- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के दिन करें...
धर्म-अध्यात्म
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या होगी दूर
Tara Tandi
26 April 2024 5:01 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : आज शुक्रवार का दिन है जो कि माता लक्ष्मी की साधना आराधना को समर्पित किया गया है इस दिन देवी साधना करने से भक्तों को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है इसके अलावा शुक्रवार के दिन अगर कुछ खास उपायों को किया जाए तो धन संकट से राहत मिलती है साथ जी माता लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है तो आज हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले सरल उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार को करें ये आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन कमल के पुष्प का उपाय करना लाभकारी होता है माता लक्ष्मी को कमल पुष्प प्रिय है ऐसे में इस दिन देवी की विधिवत पूजा करें साथ ही अलग अलग रंगों के कमल पुष्प देवी को अर्पित करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से समस्याओं का समाधान होता है। अगर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग के पुष्प अर्पित किए जाए तो घर में सुख समृद्धि और वैभव आता है।
साथ ही धन की कमी भी नहीं होती है इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार तक करना चाहिए। इसके अलावा अगर आज के दिन सफेद कमल पुष्प देवी को अर्पित किया जाए तो मानसिक तनाव दूर होता है यह उपाय आप सात शुक्रवार तक कर सकते हैं।
अगर आप शारीरिक कष्टों से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पीले कमल लगातार पांच शुक्रवार तक अर्पित करें ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों और देह सौंदर्य पाने के लिए आप 11 शुक्रवार तक माता को गुलाबी कमल के पुष्प अर्पित करें।
Tagsशुक्रवार दिन उपायधन समस्याहोगी दूरRemedy on Fridaymoney problem will go awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





