धर्म-अध्यात्म

हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

Tara Tandi
5 April 2021 2:18 PM IST
हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय
x
हनुमान जी इस कलयुग में अजर- अमर हैं। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हनुमान जी इस कलयुग में अजर- अमर हैं। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। इस साल मंगलवार, 27 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा करने का प्रयास करें।

सुंदरकांड पाठ

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें नित्य सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

राम नाम का सुमिरन

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

भोग लगाएं

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्स के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार भोग जरूर लगाएं। भगवान के भोग में सात्विकता का विशेष ध्यान रखें। भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।हनुमान जी इस कलयुग में अजर- अमर हैं। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। इस साल मंगलवार, 27 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा करने का प्रयास करें।

सुंदरकांड पाठ

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें नित्य सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

राम नाम का सुमिरन

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

भोग लगाएं

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्स के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार भोग जरूर लगाएं। भगवान के भोग में सात्विकता का विशेष ध्यान रखें। भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।


Next Story