धर्म-अध्यात्म

मांगलिक दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Tara Tandi
30 March 2024 10:34 AM IST
मांगलिक दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
x
ज्योतिष न्यूज़ : हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और कुंडली अहम भूमिका निभाती है माना जाता है कि अगर कुंडली में सारे ग्रह मजबूत है तो इसका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है लेकिन अगर कुंडली का कोई ग्रह कमजोर है तो इसका अशुभ प्रभाव जीवन पर देखने को मिलता है।
ज्योतिष अनुसार अगर कुंडली में मंगल दोष होता है तो शदी विवाह में रुकावटें आने लगती है और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर आप मांगलिक दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप ज्योतिषीय उपायों को आजमा सकते हैं माना जाता है कि इन आसान उपायों को करने से मंगल दोष दूर हो जाता है, तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मांगलिक दोष से ऐसे पाएं छुटकारा—
अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप बंदरों को मंगलवार के दिन चने जरूर खिलाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है साथ ही विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। गुरुवार के दिन बंदरों को पीले लड्डू भी खिलाएं ऐसा करने से मांगलिक दोष दूर हो जाता है साथ ही विष्णु जी की कृपा से मनचाही इच्छा पूरी हो जाती है।
मंगल दोष से मुक्ति के लिए बुधवार के दिन बंदरों को गुड़ जरूर खिलाएं। ऐसा करने से विवाह में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है और शीघ्र विवाह के योग भी बनने लगते हैं। अगर शादी में बाधाएं आ रही है तो गुरुवार के दिन बंदर को केले जरूर खिलाएं। ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है साथ ही विवाह संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
Next Story