धर्म-अध्यात्म

आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Kajal Dubey
18 Nov 2021 9:22 AM GMT
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
x
सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर व्यक्ति जीवन में खुशहाली चाहता है। सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में धन-धान्य की कमी बनी रहती है। घर में धन का अभाव रहता है। वास्तु शास्त्र में धन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। जानिए घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि-

1. तुलसी का पौधा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
2. मिट्टी का घड़ा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए घर में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी नहीं होती है।
3. क्रिस्टल बॉल- घर में क्रिस्टल बॉल रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं होता है।
4. धातु का कछुआ- घर में धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कछुए का मुख घर की अंदर की ओर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
5. हाथी का स्टैच्यू- हाथी का स्टैच्यू बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में हाथी का स्टैच्यू या हंसों के जोड़े का स्टैच्यू रखना भी शुभ माना जाता है।


Next Story