धर्म-अध्यात्म

मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, जानिए क्या

Ritisha Jaiswal
11 May 2022 4:23 PM GMT
मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, जानिए क्या
x
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत को दानवों से बचाने के लिए मोहिनी अवतार रखा था। जिसके बाद ही उन्होंने सिर्फ देवताओं को अमृत का पान कराया था। इसलिए इस दिन मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है।

माना जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने से सभी दुखों और पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही हर तरह की इच्छा पूर्ण हो जाती है। इसके अलावा मोहिनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय
मोहिनी एकादशी के दिन सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
मोहिनी एकादशी के दिन दूध में थोड़ा सा केसर डाल लें और इससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी की पत्ती जरूर डाल दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आज ही तुलसी की पत्ती तोड़ लें। एकादशी के दिन न तोड़े।
भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के अलावा वस्त्र अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मोहिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 11 बार परिक्रमा कर लें।
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र 'ॐ वासुदेवाय नमः ' का जाप करें। इससे जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी और हर काम में सफलता मिलेगी।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story