धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, जानिए क्या ?

Ritisha Jaiswal
17 Feb 2022 6:29 PM IST
होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, जानिए क्या ?
x
होली का त्योहार आने में एक महीना ही बचा है. इस बार होलिका दहन 17 मार्च और रंग की होली 18 मार्च को होगा.

होली का त्योहार आने में एक महीना ही बचा है. इस बार होलिका दहन 17 मार्च और रंग की होली 18 मार्च को होगा.होलिका दहन (Holika Dahan) हिंदुओं में बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन लोग अपने बैर-भाव भूलकर एक-दूसरे को गले मिलते हैं. ऐसा करने से लोगों के मन की नकारात्मकता दूर होती है. माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय
- कहा जाता है कि होलिका दहन के दौरान आग में सरसों के दाने डालें और मां की लक्ष्मी की पूजा करें. ऐसा करने से जीवन में पैसे की कमी नहीं रहती. इससे जिंदगी में यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है.
- होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर उसकी पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है.
- होलिका दहन के दौरान आग में अलसी, गेहूं, मटर और चना डालने से पैसे की तंगी दूर हो सकती है.
- इस दिन सुबह उठकर शाही स्नान करने और दान पुण्य से परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
- होलिका दहन वाले दिन भूखों को खाना खिलाने और वस्त्र दान से सुख-समृद्धि मिलती है. इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराकर दान दक्षिणा देना भी शुभ माना जाता है.
पूजा करने से लटके काम पूरे हो जाते हैं



बता दें कि होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इससे एक दिन पहले छोटी होली के दिन शाम के समय होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है. इस दिन पूजा-पाठ की भी विशेष मान्यता मानी जाती है. माना जाता है कि इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने से परेशानियां दूर होती हैं और लटके पड़े काम पूरे हो जाते हैं.
.


Next Story