धर्म-अध्यात्म

हाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, भोलेनाथ की कृपा से मिलेगी मनचाही नौकरी

Subhi
25 Feb 2022 2:41 AM GMT
हाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, भोलेनाथ की कृपा से मिलेगी मनचाही नौकरी
x
महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए ये महाशिवरात्रि काफी खास होती है। अब महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है।

महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए ये महाशिवरात्रि काफी खास होती है। अब महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। ऐसे में शिव भक्तों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के दिन महाशिवरात्रि को हिंदू परंपरा में बहुत अहम माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं, रुद्राभिषेक, पूजा-पाठ करते हैं। इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की उपासना और व्रत करते हैं, तो उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं। लोग अलग-अलग तरीकों से शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर आप मनचाही नौकरी धन लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करने चाहिए, जिसके बाद भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

महाशिवरात्रि के दिन नौकरी या व्यापार में सफलता पाने के लिए भगवान शिव का चांदी के लोटे से अभिषेक करें। साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। भोलेनाथ को सफेद फूल अर्पित करें और उनसे नौकरी या व्यापार में सफलता की प्रार्थना करें।


Next Story