धर्म-अध्यात्म

बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

Kunti Dhruw
30 April 2023 9:25 AM GMT
बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय
x
हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो कि हर महीने पड़ती है। लेकिन वैशाख मास में पड़ने वाली पूर्णिमा इन सभी में खास मानी जाती है। जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को पड़ रही है इसी पवित्र दिन पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। जिसे बुद्ध जन्मोत्सव और बुध जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर कूर्म जयंती भी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लिया था। इस दिन पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से ईश्वर कृपा बरसती है लेकिन इस दिन अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा कराती है और आर्थिक संकट को दूर कर देती हैं। तो आज हम आपको बुद्ध पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।
बुद्ध पूर्णिमा के आसान उपाय—
अगर आपको कोई काम लंबे वक्त से अटका पड़ा है और इसमें आपको सफलता नहीं मिल रही है। तो ऐसे में आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करें इसके बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और नकारात्मकता का भी नाश हो जाता है साथ ही अटके हुए काम बनने लगते है।इसके अलावा इस दिन रात्रि में चंद्रदेव का ध्यान करें। इसके बाद एक चांदी की प्लेट में घी का दीपक जला और धूप जलाएं। इसके बाद मखाने और छुहारे रखकर चंद्र देव को दूध अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है साथ ही साथ धन लाभ के योग बनने लगते है।
Next Story