धर्म-अध्यात्म

सूर्य ग्रहण पर ये उपाय, करें बरसेगा धन, संकट भी नहीं आएगा

Teja
30 April 2022 9:16 AM GMT
सूर्य ग्रहण पर ये उपाय, करें बरसेगा धन, संकट भी नहीं आएगा
x
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण अमावस्‍या के दिन लग रहा है और इस दिन शनिवार भी है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्‍या को शनिचरी अमावस्‍या कहते हैं।

सूर्य ग्रहण का दिन और समय
सूर्य ग्रहण का दिन- 30 अप्रैल, 2022
सूर्य ग्रहण का समय- मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक।
ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। लिहाजा इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक जो ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता, उसका असर भी वहां नहीं पड़ता है। भारत के किसी भी क्षेत्र में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के समय करें ये उपाय
- एक चौकी बिछा कर उस पर सफेद वस्त्र बिछाएं तथा उस पर कनकधारा यंत्र को रख कर उसकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद ग्रहण के समय कनकधारा स्रोत का पाठ करने से पूरे वर्ष के लिए लक्ष्मी का घर में वास हो जाता है।
- इस समय भगवान महादेव के महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से व्यक्ति पर आया बड़े से बड़ा कष्ट भी बड़ी आसानी से टल जाता है।
- ग्रहण के दौरान अपने गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जप करने से सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
- भैंरूजी के मंत्रों का जप करें।
- इस दिन अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध तथा तर्पण करें। पांच मिनट की इस क्रिया में कोई ज्यादा रूपया-पैसा खर्च करने अथवा अनुष्ठान करने की आवश्यकता नहीं है वरन केवल जल, तिल आदि को उनके निमित्त देने मात्र से काम बन जाएगा।
- ग्रहण के दौरान जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र आदि का दान करने बेसूमार धन की प्राप्ति होती है।
- इस दिन किया गया तर्पण पितरों को सौ वर्षों के लिए संतुष्ट कर देता है। इससे कुंडली के सभी बुरे ग्रह विशेष तौर पर राहू, केतु, शनि तथा गुरु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस साल लगेंगे कुल 4 ग्रहण
गौरतलब है कि इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ रहे हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार अमावस्या तिथि पर लग रहा है और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर में लगेगा। अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई देगा, वहीं 16 मई और 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा।


Next Story