धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन पर करें ये उपाय

Tara Tandi
23 March 2024 2:35 PM GMT
होलिका दहन पर करें ये उपाय
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है जो कि इस बार 25 मार्च को पड़ रही है देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 24 मार्च यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना दुख दरिद्रता का सामना जीवनभर करना पड़ सकता है तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन पर इन कार्यों को करने से बचें—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन वाले दिन वाद विवाद करने से बचना चाहिए इस दिन गृहक्लेश करने से जीवन भर इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसके अलावा इस दिन धन का लेन देन भी करने से बचना चाहए। होलिका दहन पर हरे भरे वृक्ष को काटकर उन्हें न जलाएं। ऐसा करना निषेध माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को रोग व शोक दोनों तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में इस दिन हरे वृक्ष को नुकसान न पहुंचाएं। इसके अलावा होलिका दहन में आप गोबर के सूखे उपले या कंडे और सुखी लकड़ी को जला सकते हैं इसे अच्छा माना जाता है। इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। होली पर स्त्री, बुजुर्ग व बच्चों का अपमान करने से व्यक्ति को जीवनभर परेशानी उठानी पड़ती है साथ ही माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है।
Next Story