धर्म-अध्यात्म

देवशयनी एकादशी पर करें ये उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Subhi
10 July 2022 3:06 AM GMT
देवशयनी एकादशी पर करें ये उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के ताले
x
देवशयनी एकादशी का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है।

देवशयनी एकादशी का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। क्योंकि देवशयनी एकादशी के साथ ही श्री हरि पूरे चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। आषाढ़ मास में पड़ने वाली देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय करना लाभकारी होगा। जानिए देवशयनी एकादशी के दिन कौन से काम करना होगा शुभ।

देवशयनी एकादशी पर सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

सुख-समृद्धि के लिए

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही जरूरतमंद को दान करें। इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर अभिषेक करें।

खुशहाली के लिए

देवशयनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 'ऊँ वासुदेवाय नमः:' मंत्र का जाप करें। इसक बाद 11 परिक्रमा करके अपनी कामना कह दें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाएगाा।

पैसों की तंगी के लिए

देवशयनी एकादशी के दिन एक या पांच रूपए का सिक्का लेकर भगवान विष्णु की तस्वीर के पास रख दें। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा पाठ कर लें। अंत में वह सिक्का उठाकर एक साफ कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।


Next Story