- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार को कर लें मनी...
धर्म-अध्यात्म
शुक्रवार को कर लें मनी प्लांट के ये उपाय, बन जाएंगे करोड़पति
Tara Tandi
21 Aug 2023 1:09 PM GMT
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज को लेकर दिशा और नियम बताए गए हैं इनका पालन करने से लाभ मिलता हैं लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं।
वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को बेहद शुभ माना गया हैं और अधिकतर लोगों के घरों में यह लगा भी होता हैं ऐसे में अगर शुक्रवार के दिन मनी प्लांट से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए तो धन समृद्धि की परेशानी दूर हो जाती हैं और व्यक्ति कुछ ही दिनों में धनवान बन जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मनी प्लांट के उपाय बता रहे हैं।
शुक्रवार को करें मनी प्लांट का ये उपाय—
अगर आपके घर का मनी प्लांट सूख गया है और आप इसे बदलना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार का दिन उत्तम रहेगा। शुक्रवार के दिन घर में नया मनी प्लांट लाकर लगाएं। लेकिन भूलकर भी चोरी किया हुआ मनी प्लांट घर में न लगाएं इसे अच्छा नहीं माना जाता हैं। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को हमेशा हरे रंग की कांच की बोतल में लगाना चाहिए इसके अलावा इसे मिट्टी के गमले में भी आप लगा सकते हैं मगर पलास्टिक में लगाने की गलती न करें ऐसा करने से इसका फल नहीं मिलता हैं।
वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा और स्थान के बारे में भी बताया गया हैं ऐसे में अगर आप मनी प्लांट को घर में लगाना चाहते हैं तो इसके लिए घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण बेहतर रहेगी। माना जाता है यहां पर मनी प्लांट लगाने से इनकम में वृद्धि होती हैं शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा के बाद अगर मनी प्लांट में कच्चा दूध अर्पित किया जाए तो धन वृद्धि के योग बनते हैं और आर्थिक संकट दूर हो जाता हैं।
Next Story