- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न...
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय, जीवन में सुख- समृद्धि रहने की है मान्यता

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है। उस व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही वह सारे भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्रमंथन के समय हुई थी। मान्यता के अनुसार जल से उत्पत्ति होने के कारण एक स्थान पर ठहरना इनका स्वभाव नहीं है इसलिए ये चंचला भी कहलाती हैं। इसलिए लोग अपने- अपने तरीके से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। जिससे उनके ऊपर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहे। यहां हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
रोज करें घर की सफाई
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं तो आपको अपना कार्यस्थल और घर की रोग सफाई करनी चाहिए। साथ ही घर में रोज झाड़ू लगनी चाहिए। वहीं शाम के समय भूलकर भी सफाई करनी चाहिए। क्योंकि शाम को मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
लक्ष्मी सहस्त्रनाम का करें पाठ
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। वहीं अगर आप खुद नहीं कर पाएं, तो रिकोर्डिंग भी चला सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही सुबह शाम मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आने की मान्यता है।