लाइफ स्टाइल

घर पर करें ये एक्सरसाइजेस तेजी से घटाएं बैली फैट

Subhi
30 Sep 2022 5:51 AM GMT
घर पर करें ये एक्सरसाइजेस तेजी से घटाएं बैली फैट
x
मोटापे से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कमर, पीठ और जांघों पर मौजूद चर्बी पूरे लुक को खराब करने का काम करती है खासतौर से बैली फैट। जिसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं।

मोटापे से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कमर, पीठ और जांघों पर मौजूद चर्बी पूरे लुक को खराब करने का काम करती है खासतौर से बैली फैट। जिसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। जिम के चक्कर काटते हैं और कई तरह के इक्विपमेंट्स खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जिम और इक्विपमेंट के बिना भी आप बैली फैट आसानी से रिड्यूस कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम यहां ऐसी ही कुछ एक्सरसाइजेस के बारे में आपको बताने वाले हैं जिसे लगातार करने से आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट नजर आने लगेगा।

बाइसिकल क्रंचेस

बैली फैट घटाने के लिए आप घर पर बाइसिकल क्रंचेस कर सकते हैं।

इसके लिए एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को ऊपर उठाएं।

इसके बाद अपने दोनों हाथों से पीछे से सिर को पकड़ें और ऊपर उठाएं।

फिर बाएं पैर को सीधा करें। दाएं पैर को घुटने से मोड़कर ही रखें।

आप इस एक्सरसाइज को करीब 5-10 मिनट तक कर सकते हैं।

लेकिन इस एक्सरसाइज को बहुत जल्दबाजी में न करें।

बैली फैट घटाने के लिए बाइसिकल एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस की जा सकती हैं।

बर्पीज

बर्पीज एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जो एब्स बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा बर्पीज एक्सरसाइज करने से एक्स्ट्रा बॉडी फैट को भी बर्न किया जा सकता है।

इसके लिए आप जमीन पर खड़े हो जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई में रखें।

इसके बाद अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और सामने की तरफ झुकें।

अपने दोनों हाथों को कंधों के समान जमीन पर रखें।

अब कूदें और सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को ऊपर आसमान की तरफ ले जाएं।

फिर पैरों को घुटने से मोड़ें और हाथों को नीचे रखें।

आप इस एक्सरसाइज की 5-10 मिनट तक प्रैक्टिस कर सकते हैं।

शुरुआत में बर्पीज करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आप इसे आसानी से कर सकते हैं।


Next Story