धर्म-अध्यात्म

धन लाभ के लिए मोहिनी एकादशी के दिन करें ये आसान उपाय

Gulabi
19 May 2021 4:57 PM GMT
धन लाभ के लिए मोहिनी एकादशी के दिन करें ये आसान उपाय
x
मोहिनी एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल 23 मई को मोहिनी एकादशी है। इस पावन दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। इस दिन कुछ उपायों को करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


इस पावन दिन भगवान विष्णु का गंगा जल और केसर के दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी विधि- विधान से पूजा- अर्चना करें। ऐसा करने से धन- लाभ होता है।
भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस पावन दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।
समस्त प्रकार के दुखों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए इस दिन ऊॅं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें। इस पावन दिन जप तुलसी माला से करें।
एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें अर्पित करें।
इस पावन दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु बिना तुलसी के भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
इस दिन तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस पावन दिन तुलसी की पूजा भी करें।


Next Story