धर्म-अध्यात्म

घर का वास्तु सही करने के लिए यह 5 काम जरूर करे

Kiran
28 Jun 2023 1:55 PM GMT
घर का वास्तु सही करने के लिए यह 5 काम जरूर करे
x
अक्सर नया मकान या फ्लैट लेने पर हमें बाद में पता चलता है कि उस घर का वास्तु ठीक नहीं है। ऐसे में घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है और घर में हर कामगलत समय पर होते है। जिससे घर के सदस्यों में कलह-झगड़े होते है। इन नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए और घर का वास्तु सही करने के लिए यह काम जरूर कर लेने चाहिए। इससे घर में सभी काम सही होंगे।
1. घर में तुलसी का पौधा रखना या घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करना चाहिए इससे घर का वास्तु खराब होते हुए भी अपना असर नहीं दिखा पाता है। यदि घर में रहने वाले लोग मिलनसार, खुशमिजाज होते हैं तो भी घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
2. सप्ताह में एक बार (शनिवार अथवा रविवार) को सेंधा नमक की कई डलियां लें और उसे रात को घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। सुबह उठकर सूर्योदय के पूर्व ही उन डलियों को पास के किसी बहते नाले में प्रवाहित कर दें। इसके साथ ही घर में रोजाना सुबह सेंधा नमक मिले पानी का पौंछा भी लगाना चाहिए।
3. हर मंगलवार या शनिवार को सायंकाल सुंदरकांड का सस्वर पाठ करने से भी घर का वास्तु दोष दूर होता है। इस उपाय से घर में रहने वाली नकारात्मक शक्तियां यथा भूत-प्रेत आदि भी दूर होते हैं।
4. घर के दरवाजों तथा केंद्र स्थल पर क्रिस्टल बॉल टांके। ध्यान रखें कि इस क्रिस्टल बॉल पर सूर्य की रोशनी पडऩी चाहिए ताकि वह इस रोशनी को पूरे घर में संचालित कर सके। इससे भी घर का वास्तु बिना तोड़-फोड़ के काफी हद तक सही हो जाता है और घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
5. सकारात्मक ऊर्जा के लिए मधुर झंकार देने वाली वस्तु को घर के प्रवेश द्वार पर टांग सकते हैं। वह बांस की भी हो सकती है, जिसमें पांच से ज्यादा छड़ होनी चाहिए।अक्सर नया मकान या फ्लैट लेने पर हमें बाद में पता चलता है कि उस घर का वास्तु ठीक नहीं है। ऐसे में घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है और घर में हर कामगलत समय पर होते है। जिससे घर के सदस्यों में कलह-झगड़े होते है। इन नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए और घर का वास्तु सही करने के लिए यह काम जरूर कर लेने चाहिए। इससे घर में सभी काम सही होंगे।
Next Story