- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Month में जरूर...
धर्म-अध्यात्म
Falgun Month में जरूर करें ये 5 काम, महादेव की होगी कृपा
Tara Tandi
14 Feb 2025 10:50 AM IST

x
Falgun Month ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन का महीना बेहद ही खास होता है जो कि माघ पूर्णिमा के बाद से शुरू हो जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का आखिरी महीना माना जाता है। इसके बाद ही हिन्दू नववर्ष का आरंभ हो जाता है। फाल्गुन मास को फागुन के नाम से भी जाना जाता है।
इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे होली, महाशिवरात्रि आदि पड़ते हैं। फाल्गुन मास में कई शुभ मुहूर्त भी प्राप्त होते हैं। जिसमें शादी विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि के कार्य किए जा सकते हैं, इस साल फाल्गुन मास का आरंभ 13 फरवरी दिन गुरुवार से हो चुका है और समापन 14 मार्च दिन शुक्रवार को हो जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस महीने किन कार्यो को करना लाभकारी होगा, तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन माह में करें ये काम—
आपको बता दें कि फाल्गुन माह में महादेव की पूजा करनी चाहिए इस माह में रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। पूजा के समय शिव जी के मंत्रों का जाप जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शीघ्र मनोकामना पूरी हो जाती है। इसके अलावा इस महीने चंद्र देव की पूजा करना भी उत्तम माना जाता है इससे मानसिक तनाव कम हो जाता है।
फागुन के महीने में पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का नाश हो जाता है इस महीने दान करने से सुख समृद्धि घर आती है। फाल्गुन मास में गाय की सेवा जरूर करें। ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस महीने फलों का सेवन अधिक करना चाहिए इससे सेहत अच्छी बनी रहती है।
TagsFalgun Month 5 काममहादेव कृपाFalgun Month 5 WorkMahadev's graceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





