- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार को जरूर करें...
धर्म-अध्यात्म
शुक्रवार को जरूर करें संतोषी माता की आरती – मिलेगा सुख, शांति और समृद्धि
Harrison
16 May 2025 12:28 PM IST

x
Santoshi Mata Ki Aarti: शुक्रवार को संतोषी माता की पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है. गुड़-चना का भोग, खट्टे पदार्थों का त्याग और व्रत कथा का पाठ विशेष फलदायी होता है. Santoshi Mata Ki Aarti: शुक्रवार का दिन संतोषी माता की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत पुण्यदायी और मंगलकारी माना जाता है.इस दिन माता संतोषी को संतोष, धैर्य,सरलता और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है. ऐसा विश्वास है कि जो श्रद्धालु श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखते हैं,
'संतोषी माता व्रतकथा'का पाठ करते हैं और माता का ध्यान करते हैं,उन्हें जीवन में सुख, शांति, आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक संतुलन की प्राप्ति होती है.यह दिन विशेष रूप से स्त्रियों द्वारा सौभाग्य, संतान सुख और गृहकल्याण के लिए उपासना हेतु श्रेष्ठ माना जाता है.
इस दिन की पूजा की एक विशिष्ट विधि होती है. प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ या लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें. घर के पूजास्थल में माता संतोषी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
उन्हें गुड़ और चने का भोग अर्पित करें क्योंकि यह माता को अत्यंत प्रिय है. पूजा में दीपक जलाकर श्रद्धा से 'संतोषी माता व्रत कथा' पढ़ें या सुनें और माता से अपने जीवन में संतोष और शांति की प्रार्थना करें.
पूजन के बाद माता की आरती करें और उपस्थित सभी भक्तों को गुड़-चना का प्रसाद वितरित करें.उपवास करने वालों को केवल गुड़-चना का सेवन करना चाहिए. इस दिन खट्टे पदार्थ जैसे दही, इमली, नींबू आदि का पूर्णतः त्याग करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना माता को अप्रसन्न कर सकता है.
मांसाहार,लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से भी बचाव करना चाहिए. माता की उपासना से चित्त में शांति, परिवार में संतुलन और जीवन में मानसिक व आर्थिक संतोष की वृद्धि होती है. संतोषी माता का व्रत सच्ची श्रद्धा,संयम और सेवा भाव से किया जाए तो जीवन के सभी दुखों का नाश होकर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.
Next Story





