- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज शारदीय नवरात्रि पर...
आज शारदीय नवरात्रि पर जरूर करें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ, आपको होगा धन लाभ
![आज शारदीय नवरात्रि पर जरूर करें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ, आपको होगा धन लाभ आज शारदीय नवरात्रि पर जरूर करें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ, आपको होगा धन लाभ](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/10/07/1341010-14.webp)
जगत् जननी मां जगदंबा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि आज 07 अक्टूबर दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि में लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। कई लोग मंत्र और विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं। माता के कई ऐसे भी भक्त हैं, जो उनको धूप, दीप, फूल, फल आदि अर्पित कर नमन करते हैं और व्रत रखते हैं। यदि आप किन्हीं कारणों से नवरात्रि में मां दुर्गा का मंत्र जाप और विधिवत पूजा नहीं कर पाएं, तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप स्नान आदि से निवृत होकर नवरात्रि में प्रत्येक दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें, तो भी मातारानी आप से प्रसन्न होंगी और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी। दुर्गा चालीसा में मां दुर्गा के स्वरुपों और उनके पराक्रम का ही गुणगान है। दुर्गा चालीसा के पाठ से भी आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।