धर्म-अध्यात्म

Holika Dahan की आग में न डाले ये चीजें, देखना पड़ेगा दुख

Tara Tandi
13 March 2025 1:49 PM IST
Holika Dahan की आग में न डाले ये चीजें, देखना पड़ेगा दुख
x
Holika Dahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च यानी आज मनाई जा रही है।
होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की आग बेहद पवित्र होती है ऐसे में इस आग में कोई भी अपवित्र चीज़ नहीं डालनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से अशुभता का जीवन में प्रवेश होता है और कष्ट भी उठाना पड़ सकता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि होलिका दहन की आग में किन चीजों को डालना अशुभ होता है तो आइए जानते हैं।
होलिका की आग में न डालें ये चीजें—
होलिका की अग्नि में गंदे वस्त्र, खराब टायर आदि चीजों को नहीं डालना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन पर मंगल का दुष्प्रभाव पड़ सकता है और परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसके अलावा होलिका दहन में पानी वाला नारियल भी नहीं डालना चाहिए। हमेशा सूखा नारियल ही चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में पानी वाला नारियल चढ़ाने से कुंडली का चंद्रमा कमजोर हो जाता है साथ ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
होलिका दहन की आग में टूटा फूटा लकड़ी का कोई सामान जैसे पलंग, सोफा, अलमारी का सामान नहीं डालना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन और परिवार पर शनि, राहु और केतु का अशुभ प्रभाव पड़ता है। होलिका की अग्नि में अगर आप घर के पकवान अर्पित कर रहे हैं तो इसकी संख्या तीन नहीं होनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है होलिका दहन की आग में सूखी हुई गेहूं की बालियां और सूखे फूल नहीं डालना चाहिए।
Next Story