धर्म-अध्यात्म

घर में भूलकर भी इन पेड़-पौधे को न लगाएं

Tara Tandi
24 July 2022 9:20 AM GMT
घर में भूलकर भी इन पेड़-पौधे को न लगाएं
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर हमलोग घर और घर के आसपास हरे भरे पेड़-पौधों को लगाते हैं। इससे न सिर्फ आसापास हरा भरा रहता है बल्कि पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में हरे भरे पौधे को लगाना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार हम अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए ऐसे पौधे भी लगा देते हैं जिसका हमारे जीवन पर नाकारात्मक प्रभावत पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है और बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर की शांति भंग होती है और माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। इतना ही अगर सही दिशा में पौधे न लगाया जाए तो हमें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इसलिए पौधे लगाते समय विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है।
बोनसाई का पौधा
आज के दौर में घर में सजावट के लिए बोनसाई के पौधे रखने या फिर लगाने का का चलन काफी बढ़ गया है। ये दिखने में तो खूबसूरत होते हैं लेकिन इसे रखने से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये तरक्की में रुकावट बनते हैं।
कैक्टस का पौधा
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के मुताबिक कैक्टस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। मान्यता के मुताबिक ये पौधा घर में दुर्भाग्य लाता है। परिवार में तनाव और चिंता भी पैदा कर सकता है।
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। इस तरह के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इस तरह के पौधे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देती हैं।
कपास का पौधा
घर में कपास का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। घर में रहने वाले लोगों में मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। साथ ही पैसों की तंगी भी होने लगती है।
बरगद और पीपल के पेड़
हिंदू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ को काफी शुभ माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है, लेकिन इसे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार ये पेड़ घर पर मुसीबत ला सकते हैं और परेशानी पैदा कर सकते हैं। इन पेड़ों को मंदिर या सार्वजनिक स्‍थान पर ही लगाना चाहिए। यदि घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि घर में लगा पीपल का पेड़ नकारात्मकता देता है।
फल देने वाले पेड़
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ फलों के पेड़ भी घर पर नहीं लगाने चाहिए। जैसे केला, आम, जामुन व कोई दूधिया पेड़ इनकों घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए। इस तरह के पेड़ पौधे मंदिर के आसपास ही लगाना बेहतर होता है।
बेर का पेड़
बेर के पेड़ को घर के अंदर या घर के आस पास कभी भी नहीं लगाना चाहिए। अगर आसपास बेर का पेड़ लगा भी हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेर पेड़ में बुरी शक्तियां वास करती हैं, जिसका प्रभाव आस पास रहने वाले पर पड़ता है। बेरी का पेड़ शुभ काम में भी रुकावटें पैदा करता है।
इमली का पेड़
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कभी भी इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। साथ ही जमीन खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वहां कोई इमली का पेड़ न हो। ऐसी जमीन पर घर बनाना शुभ नहीं होता है।
मेहंदी का पेड़
घर में मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मान्यता के मुताबिक मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है।
बबूल का पेड़
घर में या फिर घर के बाहर बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि बबूल के पौधे की मौजूदगी घर में विवाद की स्थिति पैदा करती है। इससे परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं।
खजूरका पेड़
वास्तु के अनुसार घर में खजूर का पेड़ लगाना शुभ नहीं है। खजूर का पेड़ घर खूबसूरती जरूर बढ़ाता है लेकिन आर्थिक रूप से लोगों को कमजोर भी करता है।
Next Story