धर्म-अध्यात्म

साल के आखिरी सूर्यग्रहण के दिन भूलकर भी ना करें ये गलती, होगा नुकसान

Tulsi Rao
5 Jun 2022 1:29 PM GMT
साल के आखिरी सूर्यग्रहण के दिन भूलकर भी ना करें ये गलती, होगा नुकसान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। साल 2022 में इस बार कुल दो सूर्य ग्रहण पड़ने हैं। इसमें से एक ग्रहण लग चुका है और एक बाकी है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। ये साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण होगा।

सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ने लगती है इससे सूर्य ग्रहण लगने लगता है। दरअसल, 25 अक्टूबर, मंगलवार को सूर्य ग्रहण सांयकाल 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। बता दें कि ये सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा।
इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं लगेगा। ज्योतिष के मुताबिक ये ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और महाद्वीप के उत्तरी भाग में दिखाई देगा। वहीं, एशिया के दक्षिणी भाग में भी ये ग्रहण देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। व्यक्ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। आइए जानें इस दौरान क्या सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, नग्न आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए रोशनी कमजोर हो सकती है। ग्रहण के दौरान यात्रा पर भी निकलना चाहिए।
मान्यता अनुसार, ग्रहण के दौरान कोई भी काम मन को शांत करके करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर होता है। साथ ही इस दिन घर, दफ्तर या किसी अन्य जगह विवाद, बहसबाजी या लड़ाई झगड़े नहीं करने चाहिए।
इसके अलावा मान्यता यह भी है कि ग्रहण के दौरान घर में लड़ाई-झगड़ा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों अपमान नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दिन मांस और मदिरा का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ता है।
ग्रहण के दौरान बिना पैसे दिए खाना या कोई दूसरी चीजें नहीं लेना चाहिए। मान्यता अनुसार ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सुख-शांति के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।


Next Story