धर्म-अध्यात्म

Hanuman Chalisa पाठ के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, लगेगा महापाप

Tara Tandi
11 Feb 2025 4:51 PM IST
Hanuman Chalisa पाठ के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, लगेगा महापाप
x
Hanuman Chalisa ज्योतिष न्यूज़ : सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना को समर्पित होता है वही मंगलवार का दिन हनुमान पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा बरसती है और दुख दूर हो जाते हैं
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता हैं ऐसे में अगर आप आज हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें वरना इसका लाभ नहीं मिलता है साथ ही कष्ट भी उठाना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के जरूरी नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हनुमान चालीसा पाठ का सही तरीका—
धर्म शास्त्रों के अनुसार अगर कोई साधक हर दिन या हर मंगलवार को तीन पहर हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है। हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले स्नान करें। साफ वस्त्रों को धारण करें।
साफ सुथरी जगह पर आसन लगाकर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा पढ़ते वक्त तन के साथ साथ मन को भी शुद्ध रखें चालीसा का पाठ करते वक्त दिल और दिमाग में कोई भी नकारात्मक विचार नहीं आने देना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से शुभ फल नहीं मिलता है।
Next Story