धर्म-अध्यात्म

हरतालिका तीज पर न करें ये गलतियां

Manish Sahu
18 Sept 2023 9:49 PM IST
हरतालिका तीज पर न करें ये गलतियां
x
धर्म अध्यात्म: हरतालिका तीज का व्रत मनाया जा रहा है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रख अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना करती हैं। इसके साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं। लेकिन इस व्रत और पूजा में आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना पति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि हरतालिका तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को किन 5 बड़ी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये 5 बड़ी गलतियां
1. काले वस्त्र न करें धारण
सुहागिन महिलाओं को काले वस्त्र और काले रंग की चूड़ियां पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में इस रंग को अशुभ माना जाता है। इस रंग को नकारात्मक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप पूजा में इस रंग के कपड़े धारण करेंगी तो आपके पति पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि आप लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। ये रंग शुभ माना जाता है।
2. सिंदूर का अनादर न करें
हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है जिसे विवाहित महिलाएं मांग में लगाती हैं। चूंकि हरतालिका तीज का व्रत पति के लिए किया जाता है, तो ऐसे में अगर आप इस दिन​ सिंदूर का अनादर करेंगी तो आपके सुहाग कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सिंदूर को इधर-उधर न फेंके और उसे संभालकर रखें।
3. भगवान गणेश की भी करें पूजा
हरतालिका तीज पर इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप पूजा करें, महादेव और माता पार्वती के साथ भगवान गणेश की भी पूजा करें। क्योंकि ऐसा न करने से माता पार्वती नाराज हो सकती हैं जिसकी वजह से आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा।
4. क्रोध करने से बचें
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को क्रोध, घृणा, विवाद जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। बेहतर होगा कि इस दिन आप पति के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। या फिर कोई ऐसी बात पति से न करें जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। वरना इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।
5. व्रत कथा अधूरी न छोड़ें
हरतालिका तीज के दिन व्रत कथा को अधुरा नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि व्रत कथा सुने बिना हरतालिका तीज का व्रत अधूरा माना जाता है और कथा अधूरी छोड़ने से आपको पूजा का फल भी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही पति के जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं।
Next Story