धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tara Tandi
23 March 2024 12:26 PM GMT
होलिका दहन पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है जो कि इस बार 25 मार्च को पड़ रही है देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 24 मार्च को है ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन पर न करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की पूजा करते वक्त भूलकर भी काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है कि इसके अलावा होलिका में कूड़ा भी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करना मना होता है इस दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें। इसे वर्जित माना गया है होलिका दहन वाले दिन मांस, मदिरा, लहसुन प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए।
वरना पाप लगता है। होलिका दहन के दिन तांत्रिक क्रियाएं भी की जाती है ऐसे में इस दिन सड़क पर पड़ी किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इस दिन पैसों का लेन देन करने से भी बचना चाहिए। इससे कर्ज चुकाने में कठिनाई होती है। अगर घर में किसी को नजर दोष लगा है तो उसके सिर से नारियल को सात बार वार करके होलिका की आग में डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाता है और नकारात्मकता भी चली जाती है।
Next Story