धर्म-अध्यात्म

Hal Shashti Vrat पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tara Tandi
24 Aug 2024 10:47 AM GMT
Hal Shashti Vrat पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
x
Hal Shashti Vrat ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन हलषष्ठी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है। इसे हरछठ, बलदेव छठ, रंधन छठ, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ आदि कई नामों से जाना जाता है। जो कि कृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पहले मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था।
इस दिन इस दिन बलराम जी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार जो महिलाएं इस दिन सच्चे मन से पूजा पाठ और व्रत करती है उनकी संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है साथ ही जीवन भी खुशहाल बना रहता है इस साल हलषष्ठी का व्रत आज यानी 24 अगस्त दिन शनिवार को किया जा रहा है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना गया है लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी हलषष्ठी पर माताओं को नहीं करना चाहिए वरना व्रत पूजा का कोई फल नहीं मिलता है साथ ही संतान को जीवन में कष्ट उठाना पड़ सकता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन से काम हैं।
माताएं आज भूलकर भी न करें ये गलतियां—
हलषष्ठी के दिन हल से जोती हुई चीजों का सेवन करना वर्जित माना गया है ऐसे में व्रत रखने वाली माताएं आज के दिन भूलकर भी हल से जोती गई चीजों का सेवन न करें इसके अलावा इस दिन हल से जोती हुई भूमि पर भी नहीं चलना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों जैसे लहसुन, प्याज का भूलकर भी प्रयोग या सेवन नहीं करना चाहिए इसे अनुचित माना गया है।
हलषष्ठी के दिन गाय के दूध, दही और घी का इस्तेमाल करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। आज के दिन भूलकर भी बच्चों व बड़ों का अपमान न करें। साथ ही घर आए गरीब को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए बल्कि उन्हें कुछ न कुछ दान जरूर दें। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।
Next Story