धर्म-अध्यात्म

बुधवार को भूलकर न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Shubhra Nandy
5 May 2021 7:57 AM IST
बुधवार को भूलकर न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान
x
हिंदू धर्म में हर दिन एक देवी- देवता को समर्पित किया गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिंदू धर्म में हर दिन एक देवी- देवता को समर्पित किया गया है. बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है. इस दिन भक्त भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करते हैं. वहीं कुछ लोग इस दिन व्रत रखते हैं. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं, माना जाता है जहां गणेश जी का वास होता है वहां सब कुछ शुभ होता है.

बुधवार के दिन कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए. इन कार्यों को करने से घर में परेशानियां होती है. तो आइए बिना देर किए जानते हैं बुधवार को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
उधार लेन देन
माना जाता है कि बुधवार के दिन उधार लेना और देना नहीं चाहिए. इससे आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं. इस दिन कर्ज लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. वहीं अगर आप किसी को धन देते हैं तो वो भी फायदेमंद नहीं होता है.
पश्चिम दिशा की ओर यात्रा न करें
ज्योतिष विद्या के अनुसार बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं होता है. इसे दिशाशूल कहा जाता है. अगर जरूरी न हों तो बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा न करें.
निवेश
बुधवार के दिन किसी भी नए काम में निवेश करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. आप बुधवार की जगह शुक्रवार के दिन निवेश करें.
काले वस्त्र न पहनें
बुधवार के दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए. दांपत्य जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं को काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. इसके अलावा काले रंग के अभूषणों को भी नहीं पहनना चाहिए. इससे घर में अशुभता आती है.
वाणी पर संयम रखें
बुध ग्रह को वाणी का कारक माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किसी को भी कटु वचन न बोले. इस दिन सब के साथ प्यार और मधुरता के साथ रहें. ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएगी. साथ ही घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी.


Next Story