धर्म-अध्यात्म

पलंग के नीचे न रखें ये चीजें, घर में लाती है आर्थिक तंगी

Ritisha Jaiswal
7 Feb 2022 8:29 AM GMT
पलंग के नीचे न रखें ये चीजें, घर में लाती है आर्थिक तंगी
x
लोग आजकल बॉक्स वाले बेड का इस्तेमाल करते हैं। ये दिखने में तो अच्छे लगते हैं

लोग आजकल बॉक्स वाले बेड का इस्तेमाल करते हैं। ये दिखने में तो अच्छे लगते हैं। इसके साथ ही इसमें काफी सामान संभल जाता है। मगर वास्तु अनुसार, पलंग में या इसके नीचे कुछ चीजें रखना अशुभ मानी जाती है। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होने के साथ परिवार वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं पलंग के नीचे व अंदर किस चीजों को रखने से बचना चाहिए...

इलेक्ट्रॉनिक सामान
अगर आपने अपने बेड के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हैं तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। वास्तु अनुसार, इससे वास्तुदोष पैदा होता है। इससे घर के सदस्यों की मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
कपड़ों की गठरी
बहुत से लोग बॉक्स वाले बेड में फटे-पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर रख देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसके अलावा घर में तनाव, परेशनियां व आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
जंग लगे लोहे
बेड के नीचे कभी भी जंग लगे लोहे को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष पैदा हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक समस्या झेलनी पड़ सकती है।
प्लास्टिक की चीजें
पलंग के नीचे प्लास्टिक की चीजें रखने से वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है।
झाड़ू
अगर आप पलंक के नीचे झाड़ू रखथी हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। वास्तु अनुसार, इससे मन और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा सेहत व पैसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
जूते-चप्पल, शीशा और तेल
कई लोग जूते-चप्पल संभालने के लिए उसे बेड के नीचे रख देते हैं। मगर ऐसा करने से कमरे व घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही शीशा और तेल पलंग के नीचे रखना वास्तु अनुसार अशुभ माना जाता है। ऐसे में इन चीजों को कभी भी पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story