धर्म-अध्यात्म

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, होंगे कंगाल

Subhi
21 July 2022 4:21 AM GMT
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, होंगे कंगाल
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक कोना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि हर एक कोने से निगेटिव या फिर पॉजिटिव एनर्जी निकलती है जो घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर असर डालती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक कोना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि हर एक कोने से निगेटिव या फिर पॉजिटिव एनर्जी निकलती है जो घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर असर डालती है। इसलिए जरूरी है कि घर की हर दिशा के लिए बनाए गए कुछ वास्तु नियमों का पालन किया जाए।अधिकतर लोग घर में किसी भी चीज को कहीं भी व्यवस्थित कर देते हैं लेकिन बता दें कि इसका असर व्यक्ति के जीवन पर बुरा भी पड़ सकता है। इसी क्रम में आज जानिए कि घर के उत्तर-पूर्व दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को रखने से व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही रिश्तों में खटास आने लगती है। जानिए उत्तर-पूर्व दिशा में किन चीजों को न रखें।

वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा धन-संपदा की मानी जाती है और पूर्व दिशा में देवी-देवता वास करते हैं। इसलिए उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण के नाम से जानते हैं। इस दिशा को मंदिर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। जानिए इसके अलावा इस दिशा के कुछ वास्तु नियम।

उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें

उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें इलेक्ट्रॉनिक चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। इसमें फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन जैसे उपकरण नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह चीजें गर्मी उत्पन्न करती है जिसके कारण रिश्तों में किसी न किसी तरह से अनबन होती रहती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में जूते-चप्पल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इनकी गंदगी से यह दिशा दूषित हो जाती है। इससे मां लक्ष्मी के साथ अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलता है। ऐसे में धन आगमन की समस्या उत्पन्न होती है जो आर्थिक तंगी का सामना बनता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें भारी समान

उत्तर-पूर्व दिशा में भारी चीजें बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में किसी भी तरह की मशीन या फिर फर्नीचर जैसे भारी सामान नहीं रखना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा में न बनाएं सीढ़ियां

ईशान कोण में सीढ़ियां भी नहीं बनवानी चाहिए। क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है जो आगे चलकर आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में न बनवाएं शौचालय

उत्तर दिशा की तरह की ईशान कोण में शौचालय न बनाएं। इससे घर में निगेटिव एनर्जी तेजी से आने लगती है जो घर में रहने वाले लोगों की तरक्की में रुकावट का कारण बनती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मंदिर बनवाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर या मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। अगर आप पेड़-पौधे लगाना चाहते हैं, तो मनी प्लांट, तुलसी जैसे पौधे लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Next Story