धर्म-अध्यात्म

पर्स में न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है पैसों की तंगी, इन बातों का रखें ध्यान

Shiddhant Shriwas
6 Oct 2021 9:10 AM IST
पर्स में न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है पैसों की तंगी, इन बातों का रखें ध्यान
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को पर्स में रखने से नकारात्मक उर्जा बढ़ती हैं. इसकी वजह से पैसों के मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पुरुष और महिलाएं अपने पर्स या वॉलट में कई ऐसी चीजों को रखते हैं जो जरूरत की नहीं होती हैं. वास्तु के अनुसार इन चीजों को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है. इसकी वजह से व्यक्ति के पास पैसे नहीं टिकते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन चीजों को नहीं रखना चाहिए. इन चीजों को रखने सै पैसों की कमी हो सकती है, चाहते हुए भी पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे.

कई लोग पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजें रखते हैं जिसकी वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है. कुछ लोग अपने पर्स में पैसों के लेनदेन का बिल रखते हैं. अगर आप बिल को लंबे समय तक पर्स में रखते हैं तो वास्तु दोष लग सकता है. ऐसा करने से धन की हानि होती हैय.
वास्तु के अनुसार पर्स में किसी भगवान की फोटो या कागज नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से कर्ज बढ़ता है. इसके अलावा पर्स में कभी भी मृत परिजन की तस्वीर नहीं रखना चाहिए. कई लोग अपन परिजन से जुड़ाव होने के कारण उनकी फोटो रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में गलत माना गया है. वास्तु के अनुसार पर्स को माता लक्ष्मी के वास का स्थान माना जाता है. इसलिए इस तरह की तस्वीर से वास्तु दोष लगता है.
वास्तु के अनुसार पर्स में किसी भी तरह की चाबी रखने से नकारात्मकता आता है, जिससे धन की होती है. कटे- फटे पर्स में पैसे नहीं रखने चाहिए.
इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार पर्स में चुटकी भर चावल रखने से धन की बचत होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है.
पैसों को किसी भी तरह नहीं रखना चाहिए, ऐसा करना अशुभ होता है. हमेशा पैसों की क्रम के हिसाब में रखना चाहिए. सबसे पहले बड़े नोट और फिर छोटे नोट. इसके अलावा सिक्कों और नोटों को एकसाथ नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि सिक्कों की आवाज से माता लक्ष्मी एक जगह पर नहीं रहती हैं, इसलिए नोट और पैसों को अलग- अलग रखना चाहिए.


Next Story