धर्म-अध्यात्म

घर के मुख्य दरवाजे पर न रखें ये सामान

Tulsi Rao
7 Dec 2023 12:50 PM GMT
घर के मुख्य दरवाजे पर न रखें ये सामान
x

वास्तु शास्त्र : घर के खिड़की-दरवाजों, कमरों और वहां रखी चीजों की व्यवस्था, विशेषकर रसोईघर, शौचालय, पूजा कक्ष, दंपत्ति के शयनकक्ष, अन्य चीजों को रखने की दिशा, सजावटी भंडारों की व्यवस्था हर चीज से वास्तु शास्त्र का संबंध है। घर के सामने कई चीजें रखी होती है जो घर के लोगो को प्रभवित कर सकते है। जैसे घर के सामने फर्नीचर और खंभे भी वहां रहने वाले लोगों को प्रभावित करते हैं। घर के सामने क्या होना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना भी बहुत जरूरी है वरना घर पर वास्तु दोष हो सकता है तो जानिये घर के मुख्य दरवाजे पर क्या न रखे।

आप जहां भी रहें घर के सामने कार, गाड़ी आदि रखने के लिए गैराज या कमरा नहीं होना चाहिए। इससे उस घर में रहने वाले लोगों की खुशियां कम हो जाती हैं और पैसों का खर्च भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ना स्वाभाविक है। जिसके कारण आपको धन की कमी, चिंता और मानसिक तनाव आदि का सामना करना पड़ सकता है।

इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर के सामने कोई बड़ा पत्थर या पत्थर का खंभा आदि न हो, अगर ऐसा है तो यह वास्तु दोष माना जाता है और इसका उपाय भी करना चाहिए, नहीं तो झगड़े बढ़ जाते हैं घर में।

आपके घर के सामने कपड़े धोने की दुकान या गैराज या मिट्टी के तेल की दुकान, पेट्रोल पंप आदि नहीं होना चाहिए, अन्यथा ये सभी मकान मालिक के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। उसे हमेशा कोई न कोई समस्या रहती है.

इसी प्रकार यदि घर के सामने पत्थर का घर हो तो भी यदि वह क्षतिग्रस्त हो तो उस घर में रहने वाले लोगों की प्रगति प्रभावित होती है। घर के सामने कोई स्लैब या छोटी पहाड़ी भी नहीं होनी चाहिए, नहीं तो जीवन में परेशानियां बढ़ जाएंगी।

Next Story