धर्म-अध्यात्म

घर पर ऩा रखें इन चीजों को, होती है धन की हानी

Kiran
28 Jun 2023 2:27 PM GMT
घर पर ऩा रखें इन चीजों को, होती है धन की हानी
x
हर व्यक्ति के लिए उसका घर बहुत मायने रखता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी होता है क्योंकि हर वस्तु अपना महत्व रखती हैं, निर्जीव वस्तु में अपनी एक ऊर्जा होती है। गलत या नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर में रखने से मनुष्य को दुर्भाग्य और गरीबी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप वास्तु शास्त्र में यकीन रखते है तो आइये जानते है कुछ ऐसी चीजें जिनसे आपकी जिन्दगी में परेशानियाँ आती है।
# टुटा हुआ आइना :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ आईना, टूटे हुए कांच के बर्तन या फिर टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। घर के सदस्यों के बीच झगड़े होते है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
# फटे - पुराने कपडे :
पुराने या कटे-फटे कपड़े घर में नकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों को या तो फिर आप दान कर दें या फिर किसी काम ले आएं।
# दीवार कि दरारें :
अगर आपके घर की दीवारों में दरारे है या फिर नल से पानी टपकता है तो उसे सही करवा ले क्योंकि वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे धन की हानि होती रहती है।
# मकड़ी के जालें :
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में ततैया का छत्ता या फिर मकड़ी का जाला होना अशुभ है। इससे घर में धन की कमी और दुर्घटनाएं होती है।
# खंडित मूर्ती :
देवी-देवताओं के पुराने फटे हुए चित्र या खंडित मूर्तियों को घर में रखने से गरीबी आती है। इसके अलावा किसी भी एक देवता की तीन-तीन मूर्तियां या चित्र होने से घर में वास्तुदोष होता है।
# ताजमहल का चित्र :
ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके मन में बुरा प्रभाव पड़ता है।
Next Story