धर्म-अध्यात्म

किचन में न रखें दवाएं, नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां

Triveni
26 Dec 2022 11:25 AM GMT
किचन में न रखें दवाएं, नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां
x

फाइल फोटो 

Vastu Tips किचन घर का जरूरी हिस्सा होता है। तो इसकी साफ-सफाई बहुत जरूरी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | किचन, घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। जहां मां अन्नपूर्णा का निवास होता है। जिनकी कृपा से घर में खाने की कभी कमी नहीं होती। तो एक तरह से इसका महत्व पूजा घर से कम नहीं है। जैसे पूजा घर में नियमित साफ-सफाई जरूरी है वैसे ही किचन की भी। लेकिन ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं या बस ऊपरी तौर पर ही सफाई करते हैं। जो सिर्फ हमारी सेहत को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि हमारी जिंदगी को भी प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ों को रसोईघर में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। तो आज हम उन्हीं के बारे में जानने वाले हैं।

न रखें टूटे बर्तन
गृहणियों को बर्तन से बहुत प्यार होता है। इस चक्कर में वो कई बार हल्के टूटे बर्तनों को भी फेंकने के बजाय जब तक मुमकिन है इस्तेमाल करती रहती हैं। जो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होता। सिर्फ टूटे बर्तन ही नहीं रसोई में किसी भी तरह का पुराना सामान, कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।
किचन में न रखें दवाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में दवाइयों भी नहीं रखनी चाहिए, इससे सेहत से जुड़ी परेशानियां लगातार बनी रहती हैं। साथ ही घर में नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है।
झाड़ू भी रखना है अशुभ
वास्तु के हिसाब से, घर की रसोई साफ-सुथरी रहनी चाहिए। बेशक झाड़ू साफ-सफाई के ही काम आता है लेकिन रसोई में इसे रखना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि किचन में झाड़ू रखने से सेहत प्रभावित होता है साथ ही मां अन्नपूर्णा भी रूष्ठ हो जाती हैं जिससे घर में अन्न की कमी होती है।
रसोई में न लगाएं शीशा
किचन में अगर आपने शीशा लगाया है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार ये अशुभ है। इससे जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसा माना जाता है कि रसोई में शीशे की वजह से आग का प्रतिबिंब बनता है। जिससे रसोई में जरूरत से ज्यादा एनर्जी पैदा होती है और ये बेहद नुकसानदायक होती है।

Next Story