धर्म-अध्यात्म

North Direction में भूलकर भी न रखें इनमें से कोई एक पौधा

Sanjna Verma
18 July 2024 5:27 PM GMT
North Direction में भूलकर भी न रखें इनमें से कोई एक पौधा
x
Vastu Tips: घर की उत्‍तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है और इस दिशा में धन को आकर्षित करने वाले पौधे लगाने से बहुत लाभ होता है। अगर आपके घर में कोई बालकनी उत्‍तर दिशा की ओर है। या फिर कोई खुली हुई जगह उत्‍तर दिशा की ओर है तो आप इन लकी पौधों को यहां रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उत्‍तर दिशा में कौन से पौधे लगाने से आपके धन में वृद्धि होगी।
बांस का पौधा
वास्‍तु और फेंग शुई में बांस के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को वास्‍तु में गुडलक और सौभाग्‍य के रूप में देखा जाता है। अगर आपके घर में उत्‍तर दिशा में बालकनी नहीं है तो इस पौधे को आप कांच के बाउल में भी रख सकते हैं। बीच-बीच में पौधा यदि खराब हो जाए तो इसे बदल दें। याद रखें कि कोई भी पौधा मुरझाया या सूखा हआ घर में नहीं रखना चाहिए।
सदाबहार मनी प्‍लांट
मनी प्‍लांट के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा धन को चुंबक की तरह आकर्षित करता है। घर के सभी सदस्‍यों के लिए यह गुडलक चार्म माना जाता है। इसलिए इस पौधे को उत्‍तर दिशा में लगाने से आपके सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। घर के लोग धन की बचत कर पाते हैं और उनकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहती है।
तुलसी का पौधा
तुलसी को मां लक्ष्‍मी का स्‍वरूप माना जाता है। इस पौधे को हिंदू धर्म के सभी लोग अपने घर में जरूर लगाते हैं और इसकी पूजा करते हैं। इस पौधे को लगाने के लिए सबसे उचित दिशा उत्‍तर मानी गई है। इससे आपके घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस पौधे की वृद्धि के लिए पर्याप्‍त मात्रा में सूर्य का प्रकाश आना जरूरी होता है। इसलिए इस पौधे को वहां रखें जहां पर धूप भरपूर आएं।
केले का पौधा
north direction में लगाने के लिए केले का पौधा भी बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने के बाद इसकी रोजाना पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्‍णु की कृपा आपको प्राप्‍त होती है और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। मां लक्ष्‍मी भी परिवार के सभी लोगों से प्रसन्‍न रहती हैं।
नारंगी का पौधा
नारंगी के पौधे को वास्‍तु में बहुत खास माना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से आपके घर की हर प्रकार की बुरी नजर से रक्षा होती है। इस पौधे को उत्‍तर दिशा में लगाने से आपके घर में खुशहाली बढ़ती है और परिवार के सभी लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है। अगर आपके घर का प्रवेश द्वार उत्‍तर दिशा में हो और वहां रोशनी आने की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था हो तो आप इस पौधे को वहां भी रख सकते हैं।
Next Story