- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नाखूनों का रंग बदले तो...

x
जिस तरह हस्त रेखा विज्ञान के मुताबिक हाथ की रेखाएं काफी कुछ बताती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जिस तरह हस्त रेखा विज्ञान के मुताबिक हाथ की रेखाएं काफी कुछ बताती हैं, वैसे ही शरीर पर मौजूद तिल , निशान और नाखून भी कई अहम जानकारियां देते हैं. नाखून का आकार, उनका रंग काफी कुछ बताता है. यह व्यक्ति के स्वभाव, पर्सनालिटी के अलावा आने वाली बीमारियों का भी संकेत देते हैं. लिहाजा ज्योतिष के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी नाखून बहुत अहम हैं. आज हम नाखूनों से मिलने वाले ऐसे ही संकेतों के बारे में जानते हैं.
आलसी होते हैं ऐसे नाखून वाले
जिन लोगों के नाखून ऊपर से चौड़े और नीचे से संकरे होते हैं, ऐसे लोग अक्सर आलसी और अपने आप में जीने वाले होते हैं. लिहाजा इन्हें खुद को सक्रिय रखने और ज्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा छोटे और चौड़े नाखून वाले लोग लड़ाई-झगड़े में आगे रहते हैं. यह दूसरों के काम में हस्तक्षेप भी करते हैं.
नाखूनों से जानें सेहत का हाल
नाखून का नीला रंग: यदि नाखून नीले नजर आए या उनमें नीले-काले रंग के धब्बे दिखें तो यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) में गड़बड़ी का संकेत देते हैं. शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने पर भी नाखून नीले हो जाते हैं. नाखूनों का नीला होना हृदय से जुड़ी बीमारी (Disease) का भी संकेत है. लिहाजा ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
नाखून पर सफेद धब्बे या धारियां- यह धब्बे शरीर में प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी की कमी को दर्शाते हैं. इसके अलावा नाखूनों पर सफेद धब्बे या धारियां शरीर में किडनी या लिवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकती हैं. यह ब्लड प्रेशर, हड्डियों की कमजोरी और तनाव के कारण भी बन जाते हैं. यदि तनाव के कारण यह धब्बे आए हों तो मेडिटेशन आदि करने से कम होने लगते हैं.
पीले नाखून- पीले नाखून फंगल इंफेक्शन का संकेत देते हैं. साथ ही यह थायरॉइड , डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी का भी संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति तब बनती है जब खून के प्रवाह में पित्त की मात्रा ज्यादा हो जाए. यह लिवर में गड़बड़ी का संकेत है क्योंकि लिवर में समस्या होने पर पित्त ज्यादा बनने लगता है.
नाखून का अपने आप टूटना- कई लोगों के नाखून सही शेप में होने की बजाए इधर-उधर से कटे हुए या फिर टूटे हुए होते हैं. इसके अलावा कई बार नाखून कमजोर होकर अपने आप भी टूटने लगते हैं. ये शरीर में खून की कमी, लिवर की समस्या या थायरॉइड की बीमारी की ओर इशारा करते हैं.
Next Story





