धर्म-अध्यात्म

शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती हैं बड़ी मुसीबत

Triveni
10 April 2021 11:55 AM IST
शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती हैं बड़ी मुसीबत
x
कई बार हम जीवन की कठिनाइयों से परेशान हो जाते हैं।

कई बार हम जीवन की कठिनाइयों से परेशान हो जाते हैं। लेकिन हम यह समझ नहीं पाते हैं कि हमारी परेशानी की वजह आखिर क्या है। कई बार हम ऐसे कार्य करते हैं जिनसे दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में हमें कुछ बातों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज शनिवार है और आज के दिन व्यक्ति को कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। अगर आप ऐसा कर भी रहे हैं तो भी उन्हें बंद कर देना चाहिए। इससे जीवन में दुख और परेशानियां बढ़ती हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

1. ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के अनुसार, जब भी शनिदेव की पूजा की जाती है तो उन्हें काले दिन का दान किया जाता है। वहीं, पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का विधान है। लेकिन यह कहा जाता है कि शनिवार के दिन काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
2. कहा जाता है कि शनिवार के द‍िन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। वहीं, मान्यता है कि अगर शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बना हलवा खिलाया जाए तो शनि की दशा टल जाती है।
3. शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों को दान करने का महत्व बेहद विशेष माना गया है।
4. शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इससे व्यक्ति पर पर कर्ज का बोझ द‍िन-ब-द‍िन बढ़ता ही जाता है। इसके अलावा कई तरह की बीमार‍ियां भी शरीर को घेर लेती हैं।


Next Story