धर्म-अध्यात्म

अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पर न खाएं ये चीजें

SANTOSI TANDI
30 July 2023 7:04 AM GMT
अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पर न खाएं ये चीजें
x
एकादशी पर न खाएं ये चीजें
इस साल अधिक मास की पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई, दिन शनिवर को पड़ रही है।
पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन व्रत रखने का भी बहुत महत्व शास्त्रों में बयाता गया है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि पद्मिनी एकादशी के दिन व्रत रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि क्या नहीं खाना चाहिए।
ऐसे में आइये जानते हैं कि अधिक मास की पद्मिनी एकादशी के दिन व्रत रख रहे हैं तो किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
पद्मिनी एकादशी 2023 न खाएं दान का अन्न
पद्मिनी एकादशी के दिन दान (हिन्दू धर्म के महादान) करना शुभ माना जाता है।
वहीं, दान किया गया अन्न इस दिन नहीं खाना चाहिए।
दान किये गए अन्न का अर्थ है थोड़ा सा देकर थोड़ा घर के लिए लाना।
पद्मिनी एकादशी 2023 न खाएं तामसिक भोजन
पद्मिनी एकादशी के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
इस दिन लहसुन, प्याज, मांस या मसूर की दाल भी नहीं खानी चाहिए।
ऐसा करने से एकादशी का व्रत खंडित होता है और फल प्राप्त नहीं होता।
पद्मिनी एकादशी 2023 न खाएं खट्टी चीजें
पद्मिनी एकादशी के दिन खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।
इस दिन आंवला, संतरा, नींबू आदि खाने से बचना चाहिए।
इस दिन खट्टा खाने से जीवन में खटास बढ़ती है और सुखों में कमी आती है।
पद्मिनी एकादशी 2023 न खाएं पान
पद्मिनी एकादशी के दिन पान (पान के उपाय) नहीं खाना चाहिए।
मान्यता है कि पान खाने से एकादशी के दिन व्रत भंग हो जाता है।
पान विष्णु जी को चढ़ाया जाता है। इसलिए पान नहीं खाना चाहिए।
पद्मिनी एकादशी 2023 न खाएं ये सब्जियां
पद्मिनी एकादशी के दिन बैंगन, जौ और सेमफली खाने से बचना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि इन सब्जियों में बीज होता है और बीज खाना एकादशी में वर्जित है।
एकादशी के दिन बीज खाना मांसाहार खाने के समान है इसलिए इसे खाने से बचें।
अगर आप भी पद्मिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन इन चीजों को खाने से बचें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story