- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सुबह के वक्त ना करें...

x
हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत अच्छी करना चाहता है ताकि उसका पूरा दिन बढ़िया गुजरे और उसके सभी काम सफल हो। इसके लिए लोग सुबह उठकर स्नान आदि करते हैं और पूजा पाठ करते हैं लेकिन कई बार इन कार्यों को करने के बावजूद दिन अच्छा नहीं गुजरता हैं और दिन भर व्यक्ति का मूड खराब रहता है या फिर कार्यों में असफलता मिलती हैं इसके पीछे का मुख्य कारण सुबह उठकर सबसे पहले किए जाने वाले कुछ काम हो सकते हैं।
वास्तु और ज्योतिष अनुसार सुबह के समय कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना पूरा का पूरा दिन खराब हो जाता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि सुबह के समय हमें किन कार्यों से दूरी बना लेनी चाहिए, तो आइए जानते हैं।
सुबह के वक्त ना करें ये काम—
वास्तु और ज्योतिष की मानें तो सुबह के समय सबसे पहले उठकर आईना नहीं देखना चाहिए। इसे अशुभ माना गया हैं। ऐसा करने से कार्यों में दिनभर असफलता हासिल होती हैं। साथ ही बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। क्योंकि सुबह उठकर दर्पण देखने से नकारात्मकता का प्रवेश जीवन में होता हैं वही इसके अलावा सुबह आंख खुलते ही अपनी परछाई को भी नहीं देखना चाहिए। इसे भी अच्छा नहीं माना जाता हैं। अगर ऐसा कोई करता हैं तो उसे निराशा हाथ लगती हैं।
वास्तु अनुसार सुबह उठते ही बंद घड़ी के दर्शन करना भी अशुभ होता हैं क्योंकि बंद घड़ी तरक्की पर विराम लगा देती हैं साथ ही जीवन में परेशानियों के आने का संकेत भी प्रदान करती हैं। इसके अलावा सुबह उठते ही हिंसक जानवरों की तस्वीर या फिर खंडित मूर्ति भी नहीं देखनी चाहिए। इसे अशुभ की निशानी माना जाता हैं ऐसा करने से विवाद, क्लेश बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती हैं।
Next Story