- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वसंत पंचमी में भूलकर...
धर्म-अध्यात्म
वसंत पंचमी में भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं तो मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज
Shubhra Nandy
3 Feb 2021 10:03 AM IST

x
वसंत पंचमी हिंदूओं का त्योहार है. इस दिन दतेवी सरस्वती की पूजा की जाती है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | वसंत पंचमी हिंदूओं का त्योहार है. इस दिन दतेवी सरस्वती की पूजा की जाती है. इस दिन पीले वस्त्र पहने जाते हैं. यह पर्व हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. माता सरस्वती को ज्ञान, सँगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है. इस दिन को श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं उन बातों के बारे में-
– वसंत पंचमी के दिन स्नान किए बिना भोजन नहीं करना चाहिए. इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत रखना चाहिए.
– वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. यह रंग मां सरस्वती का प्रिय है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए.
– वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी किसी पेड़ या पौधे को काटना नहीं चाहिए.
– इस दिन किसी से ना तो झगड़ा करें और ना ही किसी को अपशब्द बोलें.
– वसंत पंचमी के पावन दिन अपने मन में किसी व्यक्ति के लिए बुरे विचार न लाएं. बल्कि अपने मन में मां सरस्वती का ध्यान लगाएं. मां सरस्वती के ध्यान से आपको वीणा वादिनी का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
– वसंत पंचमी के पावन दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए, बल्कि ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
Next Story





