- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chaitra Navratri पर 9...
धर्म-अध्यात्म
Chaitra Navratri पर 9 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम
Tara Tandi
18 March 2025 6:42 PM IST

x
Chaitra Navratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन नवरात्रि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि साल में चार बार पड़ती है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है और दो अन्य नवरात्रि होती है जिसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि आती है।
पंचांग के अनुसार नवरात्रि व्रत माता रानी की पूजा अर्चना को समर्पित होता है जो कि पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की उपासना में लीन रहते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से देवी कृपा बरसती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।
इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च से हो रहा है और समापन 6 अप्रैल को राम नवमी के साथ हो जाएगा। नवरात्रि के दिनों में पूजा पाठ और व्रत करना उत्तम माना गया है लेकिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्रत पूजा का फल नहीं मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
व्रत के दौरान न करें ये गलतियां—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि व्रत देवी साधना का महापर्व होता है ऐसे में इस दौरान भूलकर भी क्रोध नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में वाद विवाद या घरेलू कलह से बचना चाहिए वरना नकारात्मकता परिवार पर हावी रहती है। इन दिनों में मांस मदिरा या लहसुन प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा घर आए किसी भी गरीब को खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए उन्हें कुछ न कुछ दान जरूर करें ऐसा करने से देवी कृपा प्राप्त होती है।
नवरात्रि के दिनों में मन में बुरे विचारों को उत्पन्न नहीं होने देना चाहिए इन नौ दिनों में भूलकर भी किसी का अपमान न करें ऐसा करने से पाप लगता है। नवरात्रि के दिनों में असहाय को सताने से बचना चाहिए। वरना देवी मां नाराज़ हो सकती है जिसका अशुभ परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।
TagsChaitra Navratri9 दिनों काम9 days of workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





