धर्म-अध्यात्म

हनुमान जयंती के दिन भूलकर भी न करें ये काम, इस रूप की करें पूजा खुशियों से भर जाएगा जीवन

jantaserishta.com
16 April 2022 7:08 AM IST
हनुमान जयंती के दिन भूलकर भी न करें ये काम, इस रूप की करें पूजा खुशियों से भर जाएगा जीवन
x

जनता से रिश्ता वेबडेसक: आज यानी कि 16 अप्रैल, शनिवार को पूरे देश में संकटमोचक हनुमान का जन्‍मोत्‍सव धूमधाम से मनाया जाएगा. पवनपुत्र हनुमान हर संकट को हरने वाले हैं इसलिए उनके भक्‍तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. हनुमान जन्‍मोत्‍सव के दिन हनुमान जी के पंचमुखी अवतार की पूजा करने का भी विधान है. ऐसा करना बहुत लाभकारी होता है.

ऐसा है हनुमान जी का पंचमुखी रुप
रामायण में भगवान हनुमान के जिस रूप का उल्‍लेख किया गया है उसमें हनुमान जी के 5 मुख हैं, जो उनके नरसिंह, गरुड, अश्व, वानर और वराह रूप को दर्शाते हैं. इसमें से हर रूप कुछ न कुछ देने वाला है. जैसे- यश, लंबी आयु, सुख और धन-संपत्ति देते हैं. साथ ही डर दूर भगाते हैं.
ऐसे करें हनुमान जी की पूजा
आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव के दिन दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं. उस पर पंचमुखी बजरंग यंत्र स्थापित करें, फिर उसकी चमेली के इत्र, सिंदूर, लाल फूल से पूजा करें. बजरंगबली को गाय के घी से बने बेसन के लड्डूओं-फल आदि का भोग लगाएं. तेल का दीपक जलाएं, धूप दिखाएं. आखिर में मूंगे की माला से 'ऊं हुं हुं हसौं हस्फ्रें हुं हुं हनुमते नम:' मंत्र का जाप करें. कोशिश करें कि जितनी ज्‍यादा से ज्‍यादा माला जाप कर सकते हैं, करें. इस दिन ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें, जमीन पर सोएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story