धर्म-अध्यात्म

मकर संक्रांति के दिन सुबह भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो सूर्यदेव हो जाएगे नाराज

Subhi
14 Jan 2022 1:58 AM GMT
मकर संक्रांति के दिन सुबह भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो सूर्यदेव हो जाएगे नाराज
x
मकर संक्रांति इस साल 14 व 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी। इसदिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति इस साल 14 व 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी। इसदिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है। जबकि कुछ कामों की मनाही होती है।

मकर संक्रांति के दिन न करें ये गलती-

मकर संक्रांति के दिन आमतौर पर लोग हर दिन की तरह सुबह उठते ही चाय-नाश्ता शुरू कर देते हैं। मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। घर पर ही पानी में काले तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

मकर संक्रांति की इन चुनिंदा शुभकामना मैसेज और इमेज से भेजें अपनों को बधाई

इन कार्यों की मनाही-

मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन वाणी पर संयम बरतें।

इस दिन किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए।

मसालेदान भोजन के सेवन से बचना चाहिए।





Next Story